हिन्दी साहित्य काव्य संकलन: कारे कजरारे सटकारे घुँघवारे प्यारे

शनिवार, 25 फ़रवरी 2012

कारे कजरारे सटकारे घुँघवारे प्यारे

कारे कजरारे सटकारे घुँघवारे प्यारे - (कवि - घासीराम)

कारे कजरारे सटकारे घुँघवारे प्यारे ,
मणि फणि वारे भोर फबन लौँ ऊटे हैँ ।
बासे हैँ फुलेल ते नरम मखतूल ऎसे ,
दीरघ दराज ब्याल ब्यालिन लौं झूठे हैँ ।
घासीराम चारु चौंर जमुना सिवार बोरोँ ,
ऎसी स्याम्ताई पै गगन घन लूटे हैँ ।
छाई जैहै तिमिर बिहाय रैनि आय जैहै ,
झारि बाँध अजहूँ सभाँर वार छूटे हैँ ।


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें