हिन्दी साहित्य काव्य संकलन: अल्ताफ़ हुसैन हाली
अल्ताफ़ हुसैन हाली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अल्ताफ़ हुसैन हाली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 25 फ़रवरी 2012

धूम है अपनी पारसाई की

धूम है अपनी पारसाई की - (कवि - अल्ताफ़ हुसैन हाली)

धूम थी अपनी पारसाई की
की भी और किससे आश्नाई की
क्यों बढ़ाते हो इख़्तलात बहुत
हमको ताक़त नहीं जुदाई की
मुँह कहाँ तक छुपाओगे हमसे
तुमको आदत है ख़ुदनुमाई की
न मिला कोई ग़ारते-ईमाँ
रह गई शर्म पारसाई की
मौत की तरह जिससे डरते थे
साअत आ पहुँची उस जुदाई की
ज़िंदा फिरने की हवस है 'हाली'
इन्तहा है ये बेहयाई की


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

ऐ इश्क़ तूने अक्सर क़ौमों को खा के छोड़ा

ऐ इश्क़ तूने अक्सर क़ौमों को खा के छोड़ा - (कवि - अल्ताफ़ हुसैन हाली)

ऐ इश्क़! तूने अक्सर क़ौमों को खा के छोड़ा
जिस घर से सर उठाया उस घर को खा के छोड़ा
अबरार तुझसे तरसाँ अहरार तुझसे लरज़ाँ
जो ज़द पे तेरी आया इसको गिरा के छोड़ा
रावों के राज छीने, शाहों के ताज छीने
गर्दनकशों को अक्सर नीचा दिखा के छोड़ा
क्या मुग़नियों की दौलत,क्या ज़ाहिदों का तक़वा
जो गंज तूने ताका उसको लुटा के छोड़ा
जिस रहगुज़र पे बैठा तू ग़ौले-राह बनकर
सनआँ-से रास्तरौ को रस्ता भुला के छोड़ा


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

जहाँ में ‘हाली’ किसी पे अपने सिवा भरोसा न कीजियेगा

जहाँ में 'हाली' किसी पे अपने सिवा भरोसा न कीजियेगा - (कवि - अल्ताफ़ हुसैन हाली)

जहाँ में 'हाली' किसी पे अपने सिवा भरोसा न कीजिएगा
ये भेद है अपनी ज़िन्दगी का बस इसकी चर्चा न कीजिएगा
इसी में है ख़ैर हज़रते-दिल! कि यार भूला हुआ है हमको
करे वो याद इसकी भूल कर भी कभी तमन्ना न कीजिएगा
कहे अगर कोई तुझसे वाइज़! कि कहते कुछ और करते हो कुछ
ज़माने की ख़ू है नुक़्ताचीनी, कुछ इसकी परवा न कीजिएगा


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

इश्क़ सुनते थे जिसे हम वो यही है शायद

इश्क़ सुनते थे जिसे हम वो यही है शायद - (कवि - अल्ताफ़ हुसैन हाली)

इश्क़ सुनते थे जिसे हम वो यही है शायद
ख़ुद-ब-ख़ुद, दिल में है इक शख़्स समाया जाता
शब को ज़ाहिद से न मुठभेड़ हुई ख़ूब हुआ
नश्अ ज़ोरों पे था शायद न छुपाया जाता
लोग क्यों शेख़ को कहते हैं कि अय्यार है वो
उसकी सूरत से तो ऐसा नहीं पाया जाता
अब तो तफ़क़ीर, से वाइज़,  ! नहीं हटता 'हाली'
कहते पहले तो दे-ले के हटाया जाता


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org