हिन्दी साहित्य काव्य संकलन: क़तील शिफ़ाई
क़तील शिफ़ाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
क़तील शिफ़ाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2012

तूने ये फूल जो ज़ुल्फ़ों में लगा रखा है

तूने ये फूल जो ज़ुल्फ़ों में लगा रखा है - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

तूने ये फूल जो ज़ुल्फ़ों में लगा रखा है
इक दिया है जो अँधेरों में जला रखा है
जीत ले जाये कोई मुझको नसीबों वाला
ज़िन्दगी ने मुझे दाँव पे लगा रखा है
जाने कब आये कोई दिल में झाँकने वाला
इस लिये मैंने ग़िरेबाँ को खुला रखा है
इम्तेहाँ और मेरी ज़ब्त का तुम क्या लोगे
मैं ने धड़कन को भी सीने में छुपा रखा है
दिल था एक शोला मगर बीत गये दिन वो क़तील,
अब क़ुरेदो ना इसे राख़ में क्या रखा है


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

तुम्हारी अंजुमन से उठ के दीवाने कहाँ जाते

तुम्हारी अंजुमन से उठ के दीवाने कहाँ जाते - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

तुम्हारी अंजुमन से उठ के दीवाने कहाँ जाते
जो वाबस्ता हुए तुमसे वो अफ़साने कहाँ जाते

निकल कर दैर-ओ-क़ाबा से अगर मिलता न मैख़ाना
तो ठुकराए हुए इन्साँ ख़ुदा जाने कहाँ जाते

तुम्हारी बेरुख़ी ने लाज रख ली बादाख़ाने[1] की
तुम आँखों से पिला देते तो पैमाने कहाँ जाते

चलो अच्छा हुआ काम आ गयी दीवानगी अपनी
वगरना हम ज़माने को ये समझाने कहाँ जाते

'क़तील' अपना मुक़द्दर ग़म से बेग़ाना[2] अगर होता
तो फिर अपने-पराए हमसे पहचाने कहाँ जाते



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

तुम पूछो और मैं ना बताऊँ ऐसे तो हालात नहीं

तुम पूछो और मैं ना बताऊँ ऐसे तो हालात नहीं - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

तुम पूछो और मैं न बताऊँ ऐसे तो हालात नहीं
एक ज़रा सा दिल टूटा है और तो कोई बात नहीं

किस को ख़बर थी साँवले बादल बिन बरसे उड़ जाते हैं
सावन आया लेकिन अपनी क़िस्मत में बरसात नहीं

माना जीवन में औरत एक बार मोहब्बत करती है
लेकिन मुझको ये तो बता दे क्या तू औरत ज़ात नहीं

ख़त्म हुआ मेरा अफ़साना अब ये आँसू पोंछ भी लो
जिस में कोई तारा चमके आज की रात वो रात नहीं

मेरे ग़मगीं होने पर अहबाब हैं यों हैरान “क़तील”
जैसे मैं पत्थर हूँ मेरे सीने में जज़्बात नहीं



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

तीन कहानियाँ

तीन कहानियाँ - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

कल रात इक रईस की बाँहों में झूमकर,
लौटी तो घर किसान की बेटी ब-सद मलाल1
ग़ैज़ो-ग़जब से2 बाप का खूँ खौलने लगा,
दरपेश3 आज भी था मगर पेट का सवाल।

कल रात इक सड़क पे कोई नर्म-नर्म शै,
बेताब मेरे पाँव की ठोकर से हो गई,
मैं जा रहा था अपने खयालात में मगन,
हल्की-सी एक चीख़ फ़ज़ाओं में4 खो गई।

कल रात इक किसान के घर से धुआँ उठा,
बस्ती में ग़लग़ला5-सा हुआ-आग लग गई,
इस रंज से किसान का दिल पाश-पाश था,
रक्साँ6 थी चौधरी के लबों पर मगर हँसी।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

जो भी ग़ुंचा तेरे होंठों पर खिला करता है

जो भी ग़ुंचा तेरे होंठों पर खिला करता है - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

जो भी गुंचा तेरे होठों पर खिला करता है
वो मेरी तंगी-ए-दामाँ का गिला करता है

देर से आज मेरा सर है तेरे ज़ानों पर
ये वो रुत्बा है जो शाहों को मिला करता है

मैं तो बैठा हूँ दबाये हुये तूफ़ानों को
तू मेरे दिल के धड़कने का गिला करता है

रात यों चाँद को देखा है नदी में रक्साँ
जैसे झूमर तेरे माथे पे हिला करता है

कौन काफ़िर तुझे इल्ज़ाम-ए-तग़ाफ़ुल देगा
जो भी करता है मुहब्बत का गिला करता है



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

ज़िन्दगी में तो सभी प्यार किया करते हैं

ज़िन्दगी में तो सभी प्यार किया करते हैं - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

ज़िन्दगी में तो सभी प्यार किया करते हैं
मैं तो मर कर भी मेरी जान तुझे चाहूँगा

तू मिला है तो ये एहसास हुआ है मुझको
ये मेरी उम्र मोहब्बत के लिये थोड़ी है
इक ज़रा सा ग़म-ए-दौराँ का भी हक़ है जिस पर
मैनें वो साँस भी तेरे लिये रख छोड़ी है
तुझपे हो जाऊँगा क़ुरबान तुझे चाहूँगा

अपने जज़्बात में नग़्मात रचाने के लिये
मैनें धड़कन की तरह दिल में बसाया है तुझे
मैं तसव्वुर भी जुदाई का भला कैसे करूँ
मैं ने क़िस्मत की लकीरों से चुराया है तुझे
प्यार का बन के निगेहबान तुझे चाहूँगा

तेरी हर चाप से जलते हैं ख़यालों में चिराग़
जब भी तू आये जगाता हुआ जादू आये
तुझको छू लूँ तो फिर ऐ जान-ए-तमन्ना मुझको
देर तक अपने बदन से तेरी ख़ुश्बू आये
तू बहारों का है उनवान तुझे चाहूँगा



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

जब भी चाहें एक नई सूरत बना लेते हैं लोग

जब भी चाहें एक नई सूरत बना लेते हैं लोग - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

जब भी चाहें एक नई सूरत बना लेते हैं लोग
एक चेहरे पर कई चेहरे सजा लेते हैं लोग

मिल भी लेते हैं गले से अपने मतलब के लिए
आ पड़े मुश्किल तो नज़रें भी चुरा लेते हैं लोग

है बजा उनकी शिकायत लेकिन इसका क्या इलाज
बिजलियाँ खुद अपने गुलशन पर गिरा लेते हैं लोग

हो खुशी भी उनको हासिल ये ज़रूरी तो नहीं
गम छुपाने के लिए भी मुस्कुरा लेते हैं लोग

ये भी देखा है कि जब आ जाये गैरत का मुकाम
अपनी सूली अपने काँधे पर उठा लेते हैं लोग



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

चराग़ दिल के जलाओ कि ईद का दिन है

चराग़ दिल के जलाओ कि ईद का दिन है - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

चराग़ दिल के जलाओ कि ईद का दिन है
तराने झूम के गाओ कि ईद का दिन है

ग़मों को दिल से भुलाओ कि ईद का दिन है
ख़ुशी से बज़्म सजाओ कि ईद का दिन है

हुज़ूर उसकी करो अब सलामती की दुआ
सर-ए-नमाज़ झुकाओ कि ईद का दिन है

सभी मुराद हो पूरी हर एक सवाली की
दुआ को हाथ उठाओ कि ईद का दिन है



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

गुज़रे दिनों की याद बरसती घटा लगे

गुज़रे दिनों की याद बरसती घटा लगे - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

गुज़रे दिनों की याद बरसती घटा लगे
गुज़रूँ जो उस गली से तो ठंडी हवा लगे

मेहमान बन के आये किसी रोज़ अगर वो शख़्स
उस रोज़ बिन सजाये मेरा घर सजा लगे

मैं इस लिये मनाता नहीं वस्ल की ख़ुशी
मेरे रक़ीब की न मुझे बददुआ लगे

वो क़हत दोस्ती का पड़ा है कि इन दिनों
जो मुस्कुरा के बात करे आश्ना लगे

तर्क-ए-वफ़ा के बाद ये उस की अदा “क़तील”
मुझको सताये कोई तो उस को बुरा लगे



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

गर्मी-ए-हसरत-ए-नाकाम से जल जाते हैं

गर्मी-ए-हसरत-ए-नाकाम से जल जाते हैं - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

गर्मी-ए-हसरत-ए-नाकाम से जल जाते हैं
हम चराग़ों की तरह शाम से जल जाते हैं

बच निकलते हैं अगर आतिह-ए-सय्याद से हम
शोला-ए-आतिश-ए-गुलफ़ाम से जल जाते हैं

ख़ुदनुमाई तो नहीं शेवा-ए-अरबाब-ए-वफ़ा
जिन को जलना हो वो आराअम से जल जाते हैं

शमा जिस आग में जलती है नुमाइश के लिये
हम उसी आग में गुमनाम से जल जाते हैं

जब भी आता है मेरा नाम तेरे नाम के साथ
जाने क्यूँ लोग मेरे नाम से जल जाते हैं

रब्ता बाहम पे हमें क्या न कहेंगे दुश्मन
आशना जब तेरे पैग़ाम से जल जाते हैं



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

गम के सहराओ में

गम के सहराओ में - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

गम के सहराओ में घंघोर घटा सा भी था
वो दिलावर जो कई रोज़ का प्यासा भी था॥

ज़िन्दगी उसने ख़रीदी न उसूलो के एवज़
क्योकि वो शक्स मुहम्मद का निवासा भी था॥

अपने ज़ख्मो का हमें बक्श रहा था वो सवाब
उसकी हर आह का अन्दाज़ दुआ-सा भी था॥

सिर्फ तीरो ही कि आती हुई बौछार न थी
उसको हासील गम-ए-ज़ारा का दिलासा भी था॥

जब गया वो बन के सवाली वो हुसूर-ए-यज़दा
सरे अकदस के लिए हाथ में प्यासा भी था॥

उसने बोए दिल-ए-हर-ज़र्रा में अज़मत के गुलाब
रेगज़ार उसके लहू से चमन आसा भी था॥

मैं तही रस्त न था हश्र के मैदान में ‘क़तील’
चन्द अश्को का मेरे पास इफासा भी था॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

किया है प्यार जिसे हम ने ज़िंदगी की तरह

किया है प्यार जिसे हम ने ज़िंदगी की तरह - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

किया है प्यार जिसे हमने ज़िन्दगी की तरह
वो आशना भी मिला हमसे अजनबी की तरह

किसे ख़बर थी बढ़ेगी कुछ और तारीकी
छुपेगा वो किसी बदली में चाँदनी की तरह

बढ़ा के प्यास मेरी उस ने हाथ छोड़ दिया
वो कर रहा था मुरव्वत भी दिल्लगी की तरह

सितम तो ये है कि वो भी ना बन सका अपना
कूबूल हमने किये जिसके गम खुशी कि तरह

कभी न सोचा था हमने “क़तील” उस के लिये
करेगा हमपे सितम वो भी हर किसी की तरह



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

किया इश्क था जो

किया इश्क था जो - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

किया इश्क था जो बा-इसे रुसवाई बन गया
यारो तमाम शहर तमाशाई बन गया

बिन माँगे मिल गए मेरी आँखों को रतजगे
मैं जब से एक चाँद का शैदाई बन गया

देखा जो उसका दस्त-ए-हिनाई करीब से
अहसास गूँजती हुई शहनाई बन गया

बरहम हुआ था मेरी किसी बात पर कोई
वो हादसा ही वजह-ए-शानासाई बन गया

करता रहा जो रोज़ मुझे उस से बदगुमाँ
वो शख्स भी अब उसका तमन्नाई बन गया

वो तेरी भी तो पहली मुहब्बत न थी क़तील
फिर क्या हुआ अगर कोई हरजाई बन गया



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

काम आ गई दीवानगी अपनी

काम आ गई दीवानगी अपनी - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

तुम्हारी अंजुमन से उठ के दीवाने कहाँ जाते
जो वाबस्ता हुए, तुमसे, वो अफ़साने कहाँ जाते

निकलकर दैरो-काबा से अगर मिलता न मैख़ाना
तो ठुकराए हुए इंसाँ खुदा जाने कहाँ जाते

तुम्हारी बेरुख़ी ने लाज रख ली बादाखाने की
तुम आँखों से पिला देते तो पैमाने कहाँ जाते

चलो अच्छा हुआ काम आ गई दीवानगी अपनी
वगरना हम जमाने-भर को समझाने कहाँ जाते

क़तील अपना मुकद्दर ग़म से बेगाना अगर होता
तो फिर अपने पराए हम से पहचाने कहाँ जाते



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

उल्फ़त की नई मंज़िल को चला तू

उल्फ़त की नई मंज़िल को चला तू - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

उल्फ़त की नई मंज़िल को चला, तू बाँहें डाल के बाँहों में
दिल तोड़ने वाले देख के चल, हम भी तो पड़े हैं राहों में

क्या क्या न जफ़ायेँ दिल पे सहीं, पर तुम से कोई शिकवा न किया
इस जुर्म को भी शामिल कर लो, मेरे मासूम गुनाहों में

जहाँ चाँदनी रातों में तुम ने ख़ुद हमसे किया इक़रार-ए-वफ़ा
फिर आज हैं हम क्यों बेगाने, तेरी बेरहम निगाहों में

हम भी हैं वहीं, तुम भी हो वही, ये अपनी-अपनी क़िस्मत है
तुम खेल रहे हो ख़ुशियों से, हम डूब गये हैं आहों में



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

उफ़ुक़ के उस पार ज़िन्दगी के उदास लम्हे उतार आऊँ

उफ़ुक़ के उस पार ज़िन्दगी के उदास लम्हे उतार आऊँ - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

उफ़ुक़[1] के उस पार ज़िन्दगी के उदास लम्हे उतार आऊँ
अगर मेरा साथ दे सको तुम तो मौत को भी उतार आऊँ

कुछ इस तरह जी रहा हूँ जैसे उठाए फिरता हूँ लाश अपनी
जो तुम ज़रा-सा भी दो सहारा तो बारे-हस्ती[2] उतार आऊँ

बदल गये ज़िन्दगी के महवर[3],तवाफ़े-दैरो-हरम[4] कहाँ का
तुम्हारी महफ़िल अगर हो बाक़ी तो मैं भी परवानावार आऊँ

कोई तो ऐसा मुकाम होगा जहाँ मुझे भी सुकूँ मिलेगा
ज़मीं के तेवर बदल रहे हैं तो आस्माँ को सँवार आऊँ

अगरचे[5] इसरार-ए-बेख़ुदी[6] है तुझे भी ज़रपोश महफ़िलों में
मुझे भी ज़िद है कि तेरे दिल में नुक़ूश-ए-माज़ी[7] उभार आऊँ

सुना है एक अजनबी-सी मंज़िल को उठ रहे हैं क़दम तुम्हारे
बुरा न मानो तो रहनुमाई को सरे-रहगुज़ार आऊँ



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

इक-इक पत्थर जोड़ के मैनें जो दीवार बनाई है

इक-इक पत्थर जोड़ के मैनें जो दीवार बनाई है - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

इक-इक पत्थर जोड़ के मैंने जो दीवार बनाई है
झाँकूँ उसके पीछे तो रुस्वाई ही रुस्वाई है

यों लगता है सोते जागते औरों का मोहताज हूँ मैं
आँखें मेरी अपनी हैं पर उनमें नींद पराई है

देख रहे हैं सब हैरत से नीले-नीले पानी को
पूछे कौन समन्दर से तुझमें कितनी गहराई है

सब कहते हैं इक जन्नत उतरी है मेरी धरती पर
मैं दिल में सोचूँ शायद कमज़ोर मेरी बीनाई है

बाहर सहन में पेड़ों पर कुछ जलते-बुझते जुगनू थे
हैरत है फिर घर के अन्दर किसने आग लगाई है

आज हुआ मालूम मुझे इस शहर के चन्द सयानों से
अपनी राह बदलते रहना सबसे बड़ी दानाई है

तोड़ गये पैमाना-ए-वफ़ा इस दौर में कैसे कैसे लोग
ये मत सोच “क़तील” कि बस इक यार तेरा हरजाई है



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

आओ कोई तफरीह का सामान किया जाए

आओ कोई तफरीह का सामान किया जाए - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

आओ कोई तफरीह का सामान किया जाए
फिर से किसी वाईज़ को परेशान किया जाए॥

बे-लर्जिश-ए-पा मस्त हो उन आँखो से पी कर
यूँ मोह-त-सीबे शहर को हैरान किया जाए॥

हर शह से मुक्क्दस है खयालात का रिश्ता
क्यूँ मस्लिहतो पर इसे कुर्बान किया जाए॥

मुफलिस के बदन को भी है चादर की ज़रूरत
अब खुल के मज़रो पर ये ऐलान किया जाए॥

वो शक्स जो दीवानो की इज़्ज़त नहीं करता
उस शक्स का चाख-गरेबान किया जाए॥

पहले भी ‘कतील’ आँखो ने खाए कई धोखे
अब और न बीनाई का नुकसान किया जाए॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

अपने होंठों पर सजाना चाहता हूँ

अपने होंठों पर सजाना चाहता हूँ - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

अपने होंठों पर सजाना चाहता हूँ
आ तुझे मैं गुनगुनाना चाहता हूँ

कोई आँसू तेरे दामन पर गिराकर
बूँद को मोती बनाना चाहता हूँ

थक गया मैं करते-करते याद तुझको
अब तुझे मैं याद आना चाहता हूँ

छा रहा है सारी बस्ती में अँधेरा
रोशनी हो, घर जलाना चाहता हूँ

आख़री हिचकी तेरे ज़ानों पे आये
मौत भी मैं शायराना चाहता हूँ



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

अपने हाथों की लकीरों में बसा ले मुझ को

अपने हाथों की लकीरों में बसा ले मुझ को - (कवि - क़तील शिफ़ाई)

अपने हाथों की लकीरों में बसा ले मुझको
मैं हूँ तेरा नसीब अपना बना ले मुझको

मुझसे तू पूछने आया है वफ़ा के मानी
ये तेरी सादादिली मार न डाले मुझको

मैं समंदर भी हूँ, मोती भी हूँ, ग़ोताज़न भी
कोई भी नाम मेरा लेके बुला ले मुझको

तूने देखा नहीं आईने से आगे कुछ भी
ख़ुदपरस्ती में कहीं तू न गँवा ले मुझको

कल की बात और है मैं अब सा रहूँ या न रहूँ
जितना जी चाहे तेरा आज सता ले मुझको

ख़ुद को मैं बाँट न डालूँ कहीं दामन-दामन
कर दिया तूने अगर मेरे हवाले मुझको

मैं जो काँटा हूँ तो चल मुझसे बचाकर दामन
मैं हूँ गर फूल तो जूड़े में सजा ले मुझको

मैं खुले दर के किसी घर का हूँ सामाँ प्यारे
तू दबे पाँव कभी आ के चुरा ले मुझको

तर्क-ए-उल्फ़त की क़सम भी कोई होती है क़सम
तू कभी याद तो कर भूलने वाले मुझको

वादा फिर वादा है मैं ज़हर भी पी जाऊँ “क़तील”
शर्त ये है कोई बाँहों में सम्भाले मुझको



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org