हिन्दी साहित्य काव्य संकलन: जगन्नाथ आज़ाद
जगन्नाथ आज़ाद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जगन्नाथ आज़ाद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 19 फ़रवरी 2012

कामरान यूँ था मेरा बख़्त-ए-जवां कल रात को

कामरान यूँ था मेरा बख़्त-ए-जवां कल रात को - (कवि - जगन्नाथ आज़ाद)

कामरान यूँ था मेरा बख़्त-ए-जवां कल रात को
झुक रहा था मेरे दर पे आसमां कल रात को
हुस्न जब था इश्क़ के घर मेहमां कल रात को
उठ चुका था हर हिजाब-ए-दरमियाँ कल रात को
काश बन जाती हयात-ए-जाविदां कल रात को
किस क़दर महबूब थी उम्र-ए-रवाँ कल रात को
दिल अगर तन्हा मेरा तीर-ओ-कमाँ की ज़द पे था
दिल की ज़द पर भी रहे तीर-ओ-कमाँ कल रात को
बन रही थी हल्क़ा मेरी ज़ीस्त के गिर्दाब का
कुछ सुनहरी कुछ रुपहली चूड़ियाँ कल रात को
रुक गईं थी यूँ ज़मीं-ओ-आसमां की गर्दिशें
नीम-शब पर शाम ही का था गुमाँ कल रात को
क्या खबर क्यों हुस्न की फ़रमाइशों के बावजूद
इश्क़ ने छेडी न अपनी दास्ताँ कल रात को

[कामरान=सफल; बख़्त=किस्मत; नीम-शब=आधी रात; मेहमां=अतिथि; हिजाब=परदा; दरमियाँ=इन बीच में; ज़द=निशाना]


You may view all the Poems at
http://www.hindisahitya.org

तेरी बज़्म-ए-तरब में सोज़-ए-पिन्हाँ लेके आया हूँ

तेरी बज़्म-ए-तरब में सोज़-ए-पिन्हाँ लेके आया हूँ - (कवि - जगन्नाथ आज़ाद)

तेरी बज़्म-ए-तरब में सोज़-ए-पिन्हाँ लेके आया हूँ|
चमन में यादे-अय्याम-ए-बहाराँ लेके आया हूँ|
तेरी महफ़िल से जो अरमान-ओ-हसरत लेके निकला था,
वो हसरत लेके आया हूँ वो अरमाँ लेके आया हूँ|
तुम्हारे वास्ते ऐ दोस्तो मैं और क्या लाता,
वतन की सुबह और शाम-ए-ग़रीबाँ लेके आया हूँ|
मैं अपने घर में आया हूँ मगर अन्दाज़ तो देखो,
के अपने आप को मानिन्द-ए-महमाँ लेके आया हूँ|
आज तक यह पृष्ठ देखने वालो की संख्या :0


You may view all the Poems at
http://www.hindisahitya.org