हिन्दी साहित्य काव्य संकलन: कविता गौड़
कविता गौड़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कविता गौड़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2012

सोच

सोच - (कवि - कविता गौड़)

सोच
टूटे दरख़्त
टूटे घर
टूटे रिश्ते

बड़े होटल
बड़े काम्पलेकस
बड़े देश
बड़ी लालसा
बड़ी रिश्वत
बड़ी शत्रुता
बड़ा काण्ड
बडा स्वार्थ
बड़ा आतंकवाद

छोटी सोच
छोटा दाम
छोटे विचार
फिर भी आज का
आदमी महान



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

सच

सच - (कवि - कविता गौड़)

सच होता ही है कड़वा सच
सच छुपता ही नहीं छुपाने से ।।

सच बोलता है जो हमेशा
जाता है वह इस ज़माने से ।।

सच को पकड़ कर जो चलता है
पीछे रह जाता है वह ज़माने में ।।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

शाम

शाम - (कवि - कविता गौड़)

शाम होते ही याद आने लगी उनकी
वे होते तो शाम रंगीन होती
वैसे तो रोज शाम होती है
पर कहाँ वो रंगीन होती है
मन जब ख़ुश होता है
तो शाम रंगीन होती है
दुख के पहाड़ टूटें तो
शाम गमगीन होती है
हो चुहलबाजियाँ तो
तो शाम नमकीन होती है
कुछ भी हो जाए चाहे
हर दोपहर के बाद शाम होती है



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

माँ

माँ - (कवि - कविता गौड़)

माँ की जान कहाँ होती है ?
बच्चों में ।
माँ की आन कहाँ होती है ?
बच्चों से ।
माँ का मान कहाँ होता है ?
बच्चों में ।
माँ की ममता कहाँ होती है ?
बच्चों में ।
माँ की सुबह कहाँ होती है ?
बच्चों से ।
माँ की शाम कहाँ होती है ?
बच्चों में ।
माँ की आस कहाँ होती है ?
बच्चों से ।
माँ की सोच कहाँ होती है ?
बच्चो में ।
माँ का अंत कहाँ होता है ?
बच्चों में ।
माँ की जान कहाँ होती है ?
बच्चों में ।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

बचपन

बचपन - (कवि - कविता गौड़)

बचपन की तलाश है
कहीं खो गया है बचपन
गलियों में रो रहा है बचपन

होटलों में ढाबों में धो रहा है बरतन
काँच की चूड़ियों में पिरो रहा है शबनम
बीड़ियों में तंबाखू समो रहा है बचपन

गोदियों में बचपन खिला रहा है बचपन
योजनाएँ सारी ध्वस्त है
कहीं भी खिलखिलाता नज़र नहीं
आ रहा है बचपन



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

तलाश

तलाश - (कवि - कविता गौड़)

गुलाब बनने को तैयार हैं सब
बरगद कौन बनना चाहता है
गुंबद बनने को तैयार हैं सब
नींव की ईंट कौन बनना चाहता है
वाह-वाही पाना चाहते हैं सब
त्याग कौन करना चाहता है

पता है सबको जो बन जायेगा बरगद
वह हिल न सकेगा अपनी जगह से
पता है सबको जो बनेगा नींव की ईंट
सब बढ़ जाएँगे उस पर चढ़ के
पता है सब को जो करेगा त्याग
स्वार्थ पूरे करेगे सब उससे

पर बूढ़ा बरगद फिर भी
सबको शीतल छाँव प्रदान करता है
खुदी हुई नींव की ईंट भी
भटकों को सही रास्ता दिखाती है
त्यागियों का त्याग ही ज्ञान रूपी प्रकाश से
जीवन रूपी नर्क को स्वर्ग बना देता है

इसीलिए आज भी है तलाश सबको
बूढ़े बरगद की छाँव की
पक्की नींव की ईंट की
त्याग में ज्ञान के प्रकाश की



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

सोमवार, 20 फ़रवरी 2012

वृक्ष और मनुष्य

वृक्ष और मनुष्य - (कवि - कविता गौड़)

मनुष्य कभी वृक्ष नहीं बन सकता
क्योंकि उसमें वो त्याग और परोपकार
का भाव नहीं होता
मनुष्य कभी वृक्ष नहीं बन सकता
क्योंकि उसमें दूसरों द्वारा पहुँचाए कष्ट
सहने की ताकत नहीं होती
मनुष्य कभी वृक्ष नहीं बन सकता
क्योंकि वह अपनी जड़ें खोदने वाले
को कभी शरण नहीं देता
मनुष्य कभी वृक्ष नहीं बन सकता
क्योंकि वह करता नहीं क्षमा
याद रखता है और बदला लेता है
मनुष्य कभी वृक्ष नहीं बन सकता
क्योंकि अपना सब कुछ मनुष्यों के
लिए अर्पण करने वाले वृक्ष को भी
मनुष्य नहीं बख़्शता
काट डालता है
क्योंकि वह जलता है वृक्ष की नम्रता से
वृक्ष की कर्त्तव्य-निष्ठा से
मनुष्य कभी वृक्ष नहीं बन सकता


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

आया बसंत

आया बसंत - (कवि - कविता गौड़)

आया बसंत, आया बसंत
रस माधुरी लाया बसंत
आमों में बौर लाया बसंत
कोयल का गान लाया बसंत
आया बसंत आया बसंत
टेसू के फूल लाया बसंत
मन में प्रेम जगाता बसंत
कोंपले फूटने लगी
राग-रंग ले आया बसंत
आया बसंत आया बसंत
नव प्रेम के इज़हार का
मौसम ले आया बसंत
बसंती बयार में
झूमने लगे तन-मन
सोये हुए प्रेम को आके जगाया बसंत
आया बसंत आया बसंत


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org