हिन्दी साहित्य काव्य संकलन: कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज'
कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2012

समस्या पूर्ति 1

समस्या पूर्ति 1 - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

चुम्बक युगल बीच मानो लोह फसिगो
सूखी वढ़ी लकड़ी विन पातन
सरोज को
आयोरी
नागरी प्रचार करि दीनो है
रिझावेगे
वृशभानुलली को
धमय सुधारो वयोन


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

सब लोक में उचारुंगा

सब लोक में उचारुंगा - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

सब लोक में उचारुंगा।
मेरो प्रान तेरो हाथ तेरो प्रान मेरो हाथ राखि
यह वीस वीसे प्रन तो निवाहूंगा।।
होस में रहूँ ना चाहे होस रहूंगा
हम सकल दशा में सांची वैन परचारुंगा।
सुकवि सरोज उपकार मे करुंगा तेरो प्रान दे हमारो
तेरो प्रान को उबारुंगा।


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

संसार बंधन

संसार बंधन - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

अरे मन चंचलता तुम त्याग।
भटकहु जनु तुम स्वान सदृष धरु कृष्ण भजन अनुराग।।
कबहूं गृह की चिन्ता कबहूं वित्त वृ़द्धी उद्योग।
कबहूं कलह करि परम मित्र सहेत दुःख वियोग।।
शत्रु दमन उत्साह कबहुँ निराशा भारी।
आशा मे राज राज्यमनोहर कबहुँ करो तैयारी।।
कबहुँ पर कामिनी की इच्छा कबहुँ धर्म की ओर।
शंखो करत रोग की कबहुँ वृत्ति धरो ठगचोर।।
काम क्रोध मद मोह मत्त तुम भ्रमों ऐसे ही रोज।
सब तजि के एक कृष्ण चरण पे होउ लवलीन सरोज।।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

शिव स्तुति

शिव स्तुति - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

वरनि सकति नहिं लघुमति मेरी अद्भुत महिमा हर की।
गुण विरोध सब रहत एक में शंका कछु नहिं डर की॥
नाशत है सब जगत जीव को शिव निज नाम धरावे।
भिक्षा करि राखत है जीवन विश्वंभर कहलावे॥
है निरोग पर बने हैं शूली राखि द्विजि एव दयाल।
विष करि पान भये मृत्यंजय अमृतभय तत्काल॥
असम नैन सभ सब उपर राखत अपन विचार।
करहु दया दुखिया सरोज पे लागहु वेगि गुह वेगि गुहार॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

लाल तुम भाजत हो क्यों आज

लाल तुम भाजत हो क्यों आज - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

लाल तुम भाजत हो क्यों आज ॥
खेलि लेहु फगुआ अब मोसे तजि सब डर ओ लाज ।
बूझि परै गो तबही तुम को कैसो नारि समाज ॥
ब्रज युवती वृषभानु सुता की सखी साजि सब साज ।
पकड़ि रंग में यों बोरोंगी उड़िहैं होस मिजाज ॥
आई हों लै कुमकुम रोरी भरि झोरी एहि काज ।
बदलो सब दिन को 'सरोज' अब लैहों हो ब्रजराज



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

राधाकृष्ण

राधाकृष्ण - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

कौतुक हरि राधा को हरि।
ललचावत सुरवृन्द चहत वृज जन्म लेहि एक वेरि॥
बनि बनि सखा चरावे गैया लावे वन के फूल।
वनमाला रचि के पहिरावे दोउ को सुख भूल॥
गावे नाचे और बजावे खजरी उफ करताल।
वन्सी धूनि सूनि वलि वलि जावे छवि लखि होय नेहाल॥
तुच्छ गिने सब स्वर्ग सुखन को यह वृज सुख के आगे।
जन्म जन्म तुअ दास होय यह नित सरोज वर मांगे॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

मानुष जन्म महा दुखदाई

मानुष जन्म महा दुखदाई - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

मानुष जन्म महा दुखदाई ।
सुख नहिं पावत धनी रंक कोउ कोटिन किये उपाई ।
रोग सदन यह तन मल पूरे छन में जात नसाई ॥
आशा चक्र बँधे बिन मारग दिवस रैनि भरमाई ।
पापिनि शापिनि चिन्ता व्यापे घेरि डसत नित आई ।
विषै से सुखत देह और जग कन्टक सम दरसाई ॥
मातु पिता दारा सुत दुहिता मित्र बन्धु गण भाई ।
खान पान लागत नहिं नीको प्रिय अप्रिय भय जाई ॥
हरि स्तुति के सार एकही माया जाल छोड़ाई ।
भजहु 'सरोज' नन्द नन्दन पद त्यागि कपट कुटिलाई ॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

मान भंग

मान भंग - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

प्यारे परवीन सों पियारी ने पसारी मान,
रुठि मुख फेरि बैठी आरसी की ओर है।
लखि के 'सरोज' प्रतिबिम्ब ताकों सन्मुख में
अंक भरिवे को धाय ढारे प्रेम नीर है।।
पास मे गये ते रूप आपनो विलोकि भाज्यो,
प्यारी पीठ पाछे आय सहि के मरोर हैं।
लाग्यो है मनावन तहाँ ते लाल ठाढ़े देखि,
बाल की हँसी न रूकी आइ वर जोर है।।

भौहन कमान तानि बैठी मान ठानि प्यारी
मान्यो न मनाये लाल केती युक्ती धारे है।
पायन पलोटि अरू विनती अनेक करि,
विवस 'सरोज' भय मन भारी हारे है।
ताही सभै धुखा धराधर सँ धारो,
घेरी घहराये प्रलै काल अनुहारे है।
डरयि हिये में घनश्याम की लगी है वाल
आय घनश्याम मान सहज निवोर हैं।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

मलार

मलार - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

सखी री श्याम घटा मोहि भावे।
छाय रहत नभ मे चारो दिश श्याम रूप दरसावे।
चमकत बिजुरी मनो पीत पट बक पाँती वनमाल सुहावे।
गरजत मनो बजावत मुरली चारु प्रेम रस जल बरसावे।
मोर सरोज नचत मन मेरो हरषि हिडोल झुलावे।
छवि प्रीतम नन्दनन्द ध्यान धरि लोचन दोउ जुड़ावे।
सखी री श्याम घटा मोहि भावे।

इस पद की रचना का इतिहास यह है कि उनके निकटतम कुछ व्यक्तियों ने मिलकर निम्नलिखित 'मलार' की रचना कर उनहें दिखाया | उसे देखकर दस पंद्रह मिनटों के अंदर राजा साहब ने कागज के दूसरी बगल में ऊपर लिखे हुए पद को लिख उसे लौटा दिया | जो पद राजा साहब को दिखाया गया वह यों है

अली री कारि घटा घिरि आई।
उमड़त ही घन बरसन लागे दादुर शोर मचाई।
बोलत कोकिल मोर पपीहा कामिनि अति दुख पाई।
पिअ प्रीतम बिन निन्द न आवत विरहा अधिक सताई।
ऐसे समय हरि सुधि नहिं लीनी कैसै प्राण बचाई।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

भरमत भूत संग

भरमत भूत संग - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

भरमत भूत संग, भंग मदमाते अंग,
भसम रमाये भकुआए लसे बेस है ।
ग्रस्त उन्माद नहिं हरख विखाद नेकु,
भूखन भुजंग मनो विगत कलेस हैं।
भाव में मगन पाय विरह सती के उर,
बास समसान माहि राखत हमेस हैं।
परम कृपाल मोहि पाले ततकाल,
सदा रक्षक 'सरोज' मेरी विरही महेस हैं।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

फकीरी वेश बना तन को

फकीरी वेश बना तन को - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

सियावर जाते वन को । फकीरी वेश बना तन को ॥
शीस जटा सोहे भली, बसन पेड़ की छाल ।
कर मे तीर कमान है, गज मतवाली चाल ॥
हुआ दुख अवधपुरी जन को ।
सियावर जाते वन को ।
फकीरी वेश बना तन को ॥

महल ओर रोते चले, बूढ़े और जवान ।
समझाने नृप को तहाँ, खोए सुध बुध ध्यान ॥
चैन नहिं कुछ भी है मन को । सियावर जाते वन को ।
हम सब तेरी हैं प्रजा, सुनु दशरथ महाराज ।
हमरो दुख दुर किजीए, रामहि देके राज ॥
सुनो मत तिय के बैनन को ।
सियावर जाते वन को ।
फकीरी वेश बना तन को ॥

राम लखन अरू जानकी, सुन्दर कोमल गात ।
हाय इन्हें वन भेजते, पितु बन इनके तात ॥
अभी तक रख के जीवन को । सियावर जाते वन को ॥
अवध नगर सूनो कियो, लखि 'सरोज' अभिराम ।
पितु प्रण पालन के लिये, त्यागि बन्धु सुख धाम ॥
छोड़ि के मोह प्राण धन को ।
सियावर जाते वन को ।
फकीरी वेश बना तन को ॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

प्रीतम जुनि जाऊ परदेश

प्रीतम जुनि जाऊ परदेश - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

प्रीतम जुनि जाऊ परदेश ।
ई हेमन्त में एकसर गेने पाएब परम कलेश ॥
शीत निवारण कारण अछि जे सुन्दर सब उपचार ।
से सब कतए अहाँ के भेटत भेने घरक बहार ॥
नीक भवन भोजन समयोचित ओढ़ना गरम बिछौना ।
अपन नारि केर हृदय लागि कए सुख सँ सूतब कोना ॥
भल नहि एखन भूमि पर सुति कँ पूसक राति बिताएब ।
सूनू कहल 'सरोज' हमर सुख घरहि मध्य सब पाएब ॥
प्रीतम जुनि जाऊ परदेश ॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

प्यारे परवीन सों प्यारी

प्यारे परवीन सों प्यारी - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

प्यारे परवीन सों पयारी ने पसारी मान,
रूठि मुख फेरि बैठी आरसी की ओर है ।
लखि के 'सरोज' प्रतिबिम्ब ताकी सन्मुख में,
अंक भरिवे को धाय ढारे प्रेम नीर है ।
पास में गये तें रूप आपनो विलोकि भाज्यो,
प्यारी पीठ पाछें आय सहि के मरोर है ।
लाग्यो हे मनावन तहाँ ते लाल ठाढ़े देखि,
बाल की हँसी न रुकी आई बरजोर हैं ॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

प्यारे आवि गयो मन मेरो

प्यारे आवि गयो मन मेरो - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

प्यारे आवि गयो मन मेरो।
केसे रहिये कपटी जग मे स्वारथ पर बहुतेरो।।
रहत धरम को रूप बनाये करे तीर्थ व्रत पूजा।
सतयुग सों आये हैं मानो हरी चन्द्र नल दूजा।।
ये भिखारी को वित्त हरण में नेक संकोच न लावे।
मिथ्या भाषि काज निज साधे दिन दिन ब्याज बढ़ावे।।
जो उनपे विश्वास रखे छति ताकि करे अनेक।
प्रथम भुलावे देत आस्वासन पाछे तजत विवेक।।
यहि विधि सर्बस्व हरि गरीब को अपनो कोप जमावे।
नेक दया नहिं लावे डर मे उलटो आनन्द पावे।।
बनि प्रिय पात्र कोअ अवसर लहि निज स्वामी को नासे।
वेश फकीर धरि कोउ ठागी के छल अपनो पर गासे।।
द्विगुन करौ कहि लेत पास को धन जो श्रम सो पायो।
काढ़ि दिलावा लहयो कोउ सुख नेकन मन सकुचायो।।
जूआ में अ़रू नीच ब्यसन में त्यो फसाइ सब लेबे।
यहि विधि भाइ भाइ को खोवे मांगे अन्न न देवे।।
याते कहत सरोज सवन सों करि सर्तक पर चारि ।
आस एक हरि चरण कमल पे रखो भक्ति उर धारि।।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

धन्य हमारी माता जग में

धन्य हमारी माता जग में - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

धन्य हमारी माता जग में………धन्यo ॥
तुअ महिमा नहिं बरनि सकत कोउ सुर मुनि शेष विधाता ॥
तुमही एक इष्ट हो मेरी तेरो पद नित ध्यावों ।
तेरी कृपा राखि निज उर में जग परवाह न लावों
तेरी प्रेम अपार भक्ति में पगें रहौं सब रोज ।
आशिष देहु पुत्र को निस दिन करत प्रणाम 'सरोज' ॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

जाचन कतहू न जैये प्यारे

जाचन कतहू न जैये प्यारे - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

जाचन कतहू न जैये प्यारे ।
हाथ पसारत कुल गुन गौरव, ता छन अपन गमैये ॥
त्यागत मित्र मित्रता प्यारी, बहु दिन जाहि निवाही ।
देखत ही मुख फेरि लेतु है, अरु बोलत कछु नाँही ॥
नृप दरबार चढ़न नहिं पावत, प्रहरी डाँटि भगावे ।
सब कोउ नाच नचावन चाहे, हँसि हँसि व्यंग सुनावे ॥
जाय महत्व लहे लघुता अति, दुखन दुरे केहु भाँती ।
वामन भो हरि वलि के आगे, द्वार खड़े दिन राती ॥
जानो यह निश्र्चय 'सरोज' बिन दिये नाहिं कछु पैये ।
बन में रहि एक बेर सागहू, आध पेट बरु खैये ।
जाचन कतहू न जैयें ॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

जागू जागू हो ब्रजराज

जागू जागू हो ब्रजराज - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

जागू जागू हो ब्रजराज ।
निशि पति मेला मलिन देखि निशि त्यागल अम्बर लाज ॥
तारागण सब छोड़ि पड़ैलिह, सखिक आचरण जानि ।
अपनो लोक संग त्यागै ए, अति अनीति अनुमानि ॥
प्राची दिशा भेट केर कारण, ऐली उषा सोहागिनि ।
पहिरि लाल पट दिनपति संगहि, रूपवती बड़ भागिनि ॥
पक्षीगण आनन्द मनावे, कलरव चारू सुनावे ।
अपन नृपति केर सुयश मनोहर, जनु दिस दिस में गावे ॥
विकसित ठाढ़ 'सरोज' अहुँ उठि कौतुक करू विचार ।
निशि जे त्यागल अम्बर तकरा भानु कैल अधिकार ॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

गणपति स्तुति

गणपति स्तुति - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

जय जय विध्न हरन गननायक
गिरजा नन्दन शुभ वरदायक
सुरनर मुनि सों पुजित प्रथमहि सुभस सुभग के तुम अभिधायक।
सकल कलेश विनास करन हित तेरो नाम वन्यो है सायक।।
रिद्धि-सिद्धि सेवे निसिवासर तुअ गुण गरिमा के सब गायक।
सुमिरत ही फल पावत चारो अधहारी प्रभु त्रिभुवन नायक।।
हरि चरनन में भक्ति रहे नित कविता शक्ति बढे अतिलायक।
मांगत नाथ सरोज तेरो पद जानि तोहि निज परम सहायक।।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

गंगा स्तुति

गंगा स्तुति - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

मायामोहिनी के बस भांवरी भरत ताहि मुक्ति दै के भवर बनाया निज अंग है।
नीचताइ नीचन सों वेग उदवेगन सों खल चितकार धुनि कलकल संग है॥
ताइ पैन न्यायो मल चन्द्रिका समान जल षीतल सरोज थलशुचि शुभगंगा है।
भूतल निवासिन केर कल्भश हरन करि देत पद अच्युत ये उछलि तरंगा हें॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

कृष्ण नाम अति प्यारा हमको

कृष्ण नाम अति प्यारा हमको - (कवि - कमलानंद सिंह 'साहित्य सरोज')

कृष्ण नाम अति प्यारा हमको ॥
कटत पाप सब भाँति उचारे
दिन में एकहि बार ।
पूजा पाठ करौं नहिं या सों
वही 'सरोज' अधार ॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org