हिन्दी साहित्य काव्य संकलन: कमलेश भट्ट 'कमल'
कमलेश भट्ट 'कमल' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कमलेश भट्ट 'कमल' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2012

पास रक्खेगी नहीं

पास रक्खेगी नहीं - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

पास रक्खेगी नहीं सब कुछ लुटायेगी नदी
शंख शीपी रेत पानी जो भी लाएगी नदी

आज है कल को कहीं यदि सूख जाएगी नदी
होठ छूने को किसी का छटपटाएगी नदी

बैठना फुरसत से दो पल पास जाकर तुम कभी
देखना अपनी कहानी खुद सुनाएगी नदी

साथ है कुछ दूर तक ही फिर सभी को छोड़कर
खुद समन्दर में किसी दिन डूब जाएगी नदी

हमने वर्षों विष पिलाकर आजमाया है जिसे
अब हमें भी विष पिलाकर आजमाएगी नदी


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

पत्थरों का शहर

पत्थरों का शहर - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

पत्थरों का शहर‚ पत्थरों की गली
पत्थरों की यहाँ नस्ल फूली फली

आप थे आदमी‚ आप हैं आदमी
बात यह भी बहूत पत्थरों को खली

एक शीशा न बचने दिया जायेगा
गुफ़्तगू रात भर पत्थरों में चली

खिलखिलाते हुए यक ब यक बुझ गई
पत्थरों के ज़रा ज़िक्र पर ही कली

जो कि प्यासे रहे खून के‚ मौत के
एक नदिया उन्हीं पत्थरों में पली


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

नाउमीदी में भी गुल

नाउमीदी में भी गुल - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

नाउमीदी में भी गुल अक्सर खिले उम्मीद के
जिसने चाहे, रास्ते उसको मिले उम्मीद के।

जोड़ने वाली कोई क़ाबिल नज़र ही चाहिए
हर तरफ बिखरे पड़े हैं सिलसिले उम्मीद के।

फिर नई उम्मीद ही आकर सहारा दे गई
रास्ते में पाँव जब-जब भी हिले उम्मीद के।

दौलतों से, किस्मतों से जो नहीं जीते गए
जीत लाएँगे पसीने, वो किले उम्मीद के।

कौन कहता है सफर में हम अकेले रह गए
साथ हैं अब भी हमारे, क़ाफ़िले उम्मीद के।


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

देह के रहते ज़माने की

देह के रहते ज़माने की - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

देह के रहते ज़माने की कई बीमारियाँ भी हैं
आदमी होने की लेकिन हममें कुछ खुद्दारियाँ भी हैं।
कोई भी खुद्दार अपनी रूह का सौदा नहीं करता
और करता है तो इसमें उसकी कुछ लाचारियाँ भी हैं।
चाहतें जीने की छोड़ी जायेंगी हरगिज नहीं हमसे
जिन्दगी में यूँ कि ढेरों ढेर-सी दुश्वारियाँ भी हैं।
इस शहर से ज़िदगी को छीन सकता है नहीं कोई
मौत है इसमें अगर तो जन्म की तैयारियाँ भी हैं।
कोई झोंका फिर अलावों में तपिश भर जाएगा भाई
राख तो है राख के भीतर मगर चिन्गारियाँ भी हैं।


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

दूध को बस दूध ही

दूध को बस दूध ही - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

दूध को बस दूध ही, पानी को पानी लिख सके
सिर्फ कुछ ही वक़्त की असली कहानी लिख सके।

झूठ है जिसका शगल, दामन लहू से तर-ब-तर
कौन है जो नाम उसका राजधानी लिख सके।

उम्र लिख देती है चेहरों पर बुढ़ापा एक दिन
कोई-काई ही बुढ़ापे में जवानी लिख सके।

उसको ही हक़ है कि सुबहों से करे कोई सवाल
जो किसी के नाम खुद़ शामें सुहानी लिख सके।

मुश्किलों की दास्ताँ के साथ ये अक्सर हुआ
कुछ लिखी कागज़ पे हमने, कुछ ज़बानी लिख सके।

मौत तो कोई भी लिख देगा किसी के भाग्य में
बात तो तब है कि कोई ज़िन्दगानी लिख सके।


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

छीनकर हमसे सभी एतबार मज़हब ने

छीनकर हमसे सभी एतबार मज़हब ने - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

छीनकर हमसे सभी एतबार मज़हब ने
इस तरह बाँटा हमें इस बार मज़हब ने
चन्द दीवारें गिराकर हर किसी दिन में
फिर खड़ी कर दी नई दीवार मज़हब ने
कट गए हैं बेगुनाहों के हज़ारों सर
यूँ चलाए हैं कई हथियार मज़हब ने
आँख से गुज़रे वही हिटलर, वही नादिर
फिर किया इतिहास को साकार मज़हब ने
भर गये हैं वक़्त के तलवे फफोलों से
यूँ बिछाए हर तरफ अंगार मज़हब ने
ईद-दीवाली कि होली की खुशी ही हो
हर खुशी पर कर लिया अधिकार मज़हब ने
लूट हत्याएँ अमन के ज़िस्म पर लिखकर
कर दिया हालात को अख़बार मज़हब ने


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

टूटते भी हैं‚ मगर देखे

टूटते भी हैं‚ मगर देखे - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

टूटते भी हैं‚ मगर देखे भी जाते हैं
स्वप्न से रिश्ते कहाँ हम तोड़ पाते हैं।

मंज़िलें खुद आज़माती हैं हमें फिर फिर
मंज़िलों को हम भी फिर फिर आज़माते हैं।

चाँद छुप जाता है जब गहरे अँधेरे में
आसमाँ में तब भी तारे झिलमिलाते हैं।

दर्द में तो लोग रोते हैं‚ तड़पते हैं
पर‚ खुशी में वे ही हँसते-मुस्कराते हैं।

ज़िन्दगी है धर्मशाले की तरह‚ इसमें
उम्र की रातें बिताने लोग आते हैं।


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

कौन जाने इस शहर को

कौन जाने इस शहर को - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

कौन जाने इस शहर को क्या हुआ है दोस्तो
अजनबी-सा हर कोई चेहरा हुआ है दोस्तो।

मज़हबों ने बेच दी है मन्दिरों की आत्मा
मस्जिदों की रूह का सौदा हुआ है दोस्तो।

कौन मानेगा यहाँ पर भी इबादतगाह थी
ज़र्रा-ज़र्रा इस क़दर सहमा हुआ है दोस्तो।

कुछ दरिन्दे और वहशी लोग रहते हैं यहाँ
आप सबको भ्रम शरीफों का हुआ है दोस्तो।

ज़िन्दगी आने से भी कतराएगी बरसों-बरस
हर गली में मौत का जलसा हुआ है दोस्तो।

हर कोई झूठी तसल्ली दे रहा है इन दिनों
ये शहर रूठा हुआ बच्चा हुआ है दोस्तो।

ज़िन्दगी फिर भी रहेगी ज़िन्दगी, हारेगी मौत
पहले भी मंज़र यही देखा हुआ है दोस्तो।


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

ख्व़ाब छीने, याद भी सारी

ख्व़ाब छीने, याद भी सारी - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

ख्व़ाब छीने, याद भी सारी पुरानी छीन ली
वक़्त ने हमसे हमारी हर कहानी छीन ली।

पर्वतों से आ गई यूँ तो नदी मैदान में
पर उसी मैदान ने सारी रवानी छीन ली।

दौलतों ने आदमी से रूह उसकी छीनकर
आदमी से आदमी की ही निशानी छीन ली।

देखते ही देखते बेरोज़गारी ने यहाँ
नौजवानों से समूची नौजवानी छीन ली।

इस तरह से दोस्ती सबसे निभाई उम्र ने
पहले तो बचपन चुराया फिर जवानी छीन ली।


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

कोई मगरूर है भरपूर ताकत से

कोई मगरूर है भरपूर ताकत से - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

कोई मगरूर है भरपूर ताकत से
कोई मजबूर है अपनी शराफत से
घटाओं ने परों को कर दिया गिला
बहुत डर कर परिंदों के बग़ावत से
मिलेगा न्याय दादा के मुकद्दमे का
ये है उम्मीद पोते को अदालत से
मुवक्किल हो गए बेघर लड़ाई में
वकीलों ने बनाए घर वकालत में
किसी ने प्यार से क्या क्या नहीं पाया
किसी ने क्या क्या नहीं खोया अदावत से


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

किसे मालूम, चेहरे कितने

किसे मालूम, चेहरे कितने - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

किसे मालूम, चेहरे कितने आख़िरकार रखता है
सियासतदाँ है वो, खुद़ में कई किरदार रखता है।
किसी भी साँचे में ढल जाएगा अपने ही मतलब से
नहीं उसका कोई आकार, हर आकार रखता है।
निहत्था देखने में है, बहुत उस्ताद है लेकिन
जेहऩ में वो हमेशा ढेर सारे वार रखता है।
ज़मीं तक है नहीं पैरों के नीचे और दावा है
वो अपनी मुट्ठियों में बाँधकर संसार रखता है ।
बचाने के लिए ख़ुद को, डुबो सकता है दुनिया को
वो अपने साथ ही हरदम कई मँझधार रखता है।


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

कुछ बहुत आसान

कुछ बहुत आसान - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

कुछ बहुत आसान, कुछ दुश्वार दिन
रोज़ लाता है नए किरदार दिन।
आज अख़बारों में कितना खूऩ है
कल सड़क पर था बहुत खूँख़्व़ार दिन।
पाप हो या जुल़्म हो हर एक की
हद का आता ही है आख़िरकार दिन।
रात ने निगला उसे हर शाम को
भोर में जन्मा मगर हर बार दिन।
दोस्ती है तो रहे वह उम्र भर
दुश्मनी हो तो चले दो-चार दिन।


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

कभी सुख का समय बीता

कभी सुख का समय बीता - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

कभी सुख का समय बीता, कभी दुख का समय गुजरा
अभी तक जैसा भी गुजरा मगर अच्छा समय गुजरा !

अभी कल ही तो बचपन था अभी कल ही जवानी थी
कहाँ लगता है इन आँखों से ही इतना समय गुजरा !

बहुत कोशिश भी की, मुट्ठी में पर कितना पकड़ पाए
हमारे सामने होकर ही यूँ सारा समय गुजरा !

झपकना पलकों का आँखों का सोना भी जरूरी है
हमेशा जागती आँखों से ही किसका समय गुजरा !

उन्हीं पेडों पे फिर से आ गए कितने नए पत्ते
उन्हीं से जैसे ही पतझार का रूठा समय गुजरा !

हमें भी उम्र की इस यात्रा के बाद लगता है
न जाने कैसे कामों में यहाँ अपना समय गुजरा !


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

औरत है एक कतरा

औरत है एक कतरा - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

औरत है एक कतरा, औरत ही ख़ुद नदी है
देखो तो जिस्म, सोचो तो कायनात-सी है।
संगम दिखाई देता है उसमें गम़-खुशी का
आँखों में है समन्दर, होठों पे इक हँसी है।
ताकत वो बख्श़ती है ताकत को तोड़ सकती
सीता है इस ज़मीं की, जन्नत की उर्वशी है।
आदम की एक पीढ़ी फिर खाक हो गई है
दुनिया में जब भी कोई औरत कहीं जली है।
मर्दों के हाथ औरत बाज़ार हो रही है
औरत का ग़म नहीं ये मर्दों की त्रासदी है।


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

कभी इसकी तरफदारी

कभी इसकी तरफदारी - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

कभी इसकी तरफदारी, कभी उसकी नमकख्व़ारी

इसे ही आज कहते हैं ज़माने की समझदारी।

 

जला देगी घरों को, खाक कर डालेगी जिस्मों का

कहीं देखे न कोई फेंककर मज़हब की चिनगारी।

 

जो खोजोगे तो पाओगे कि हर कोई है काला-दिल

जो पूछोगे, बताएगा वो खुद को ही सदाचारी।

 

अलग तो हैं मगर दोनों ही सच हैं इस ज़माने के

कहीं पर जश्न होता है, कहीं होती है बमबारी।

 

करोड़ों हाथ खाली हैं, उन्हें कुछ काम तो दे दो

थमा देगी नहीं तो ड्रग्स या पिस्तौल, बेकारी।

 

नहीं अब तक थके जो तुम तो कैसे हम ही थक जाएँ

तुम्हारे जुल्म भी जारी, हमारी जंग भी जारी।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

एक चादर–सी उजालों की

एक चादर–सी उजालों की - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

एक चादर-सी उजालों की तनी होगी

रात जाएगी तो खुलकर रोशनी होगी।

 

सिर्फ वो साबुत बचेगी ज़लज़लों में भी

जो इमारत सच की ईंटों से बनी होगी।

 

आज तो केवल अमावस है‚ अँधेरा है

कल इसी छत पर खुली-सी चाँदनी होगी।

 

जैसे भी हालात हैं हमने बनाये हैं

हमको ही जीने सूरत खोजनी होगी।

 

बन्द रहता है वो खुद में इस तरह अक्सर

दोस्ती होगी न उससे दुश्मनी होगी।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

आपसे मिले (हाइकु)

आपसे मिले (हाइकु) - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

(हाइकु)

आपसे मिले
तो लगा क्या मिलना
किसी और से ।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

आपने उसकी तबाही का

आपने उसकी तबाही का - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

आपने उसकी तबाही का कोई अवसर नहीं छोड़ा

जुल्म की हद ने ही उसमें जुल्म का कुछ डर नहीं छोड़ा।

 

कुछ अजब अन्दाज़ में आँधी चली हर बार मज़हब की

उसने कोशिश भर, कहीं पर खुशनुमा मंज़र नहीं छोड़ा।

 

घर जलाकर जिसने बेघर कर दिया था बुगुनाहों को

कोई साया, वक्त़ ने उस शख्स़ के सर पर नहीं छोड़ा।

 

पूजने भर से किसी को कब मिला है आज तक ईश्वर

पूजने वालों ने तो कोई कहीं पत्थर नहीं छोड़ा।

 

नोचने वालों के कदमों से लिपट कर रह गया आखिर

आदमी का फूल ने हर हाल में आदर नहीं छोड़ा।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

आदमी को खुशी से

आदमी को खुशी से - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

आदमी को खुशी से ज़ुदा देखना
ठीक होता नहीं है बुरा देखना।

पुण्य के लाभ जैसा हमेशा लगे
एक बच्चे को हँसता हुआ देखना।

रोशनी है तो है ज़िन्दगी ये जहाँ
कौन चाहेगा सूरज बुझा देखना।

सर-बुलन्दी की वो कद्र कैसे करे
जिसको भाता हो सर को झुका देखना।

ज़िन्दगी खुशनुमा हो‚ नहीं हो‚ मगर
ख़्वाब जब देखना‚ खुशनुमा देखना।

सारी दुनिया नहीं काम आएगी जब
काम आएगा तब भी खुदा‚ देखना।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

आदमी की कब

आदमी की कब - (कवि - कमलेश भट्ट 'कमल')

आदमी की कब मुकम्मल ज़िन्दगी देखी गई

कुछ न कुछ हर शख्स में अक्सर कमी देखी गई।

 

उनसे खुशियाँ गैर की बर्दाश्त होतीं किस तरह

जिनसे अपनी ही नहीं कोई खुशी देखी गई।

 

दूसरों के क़त्ल पर भी नम नहीं आँखें हुईं

अपने ज़ख्मों पर मगर उनमें नदी देखी गई।

 

मन्दिरों में, मस्जिदों में अन्तत: वह एक थी

हर तरफ, हर रंग में जो रोशनी देखी गई।

 

जाँ-निसारी ही अकेली एक पैमाइश रही

दोस्ती में कब भला नेकी-बदी देखी गई



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org