हिन्दी साहित्य काव्य संकलन: घनानंद
घनानंद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
घनानंद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 25 फ़रवरी 2012

होरी के मदमाते आए

होरी के मदमाते आए - (कवि - घनानंद)

(राग रामकली)
होरी के मदमाते आए, लागै हो मोहन मोहिं सुहाए ।
चतुर खिलारिन बस करि पाए, खेलि-खेल सब रैन जगाए ॥
दृग अनुराग गुलाल भराए, अंग-अंग बहु रंग रचाए ।
अबीर-कुमकुमा केसरि लैकै, चोबा की बहु कींच मचाए ॥
जिहिं जाने तिहिं पकरि नँचाए, सरबस फगुवा दै मुकराए ।
'आनँदघन' रस बरसि सिराए, भली करी हम ही पै छाए ॥


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

हीन भएँ जल मीन अधीन

हीन भएँ जल मीन अधीन - (कवि - घनानंद)

सवैया

हीन भएँ जल मीन अधीन कहा कछु मो अकुलानि समाने।
नीर सनेही कों लाय अलंक निरास ह्वै कायर त्यागत प्रानै।
प्रीति की रीति सु क्यों समुझै जड़ मीत के पानि परें कों प्रमानै।
या मन की जु दसा घनआनँद जीव की जीवनि जान ही जानै।। 8 ।।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

स्याम घटा लपटी थिर बीज

स्याम घटा लपटी थिर बीज - (कवि - घनानंद)

स्याम घटा लपटी थिर बीज कि सौहै अमावस-अंक उज्यारी।
धूप के पुंज मैं ज्वाल की माल सी पै दृग-सीतलता-सुख-कारी।
कै छवि छायो सिंगार निहारि सुजान-तिया-तन-दीपति प्यारी।
कैसी फ़बी घनआनँद चोपनि सों पहिरी चुनि साँवरी सारी॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

सोंधे की बास उसासहि रोकति

सोंधे की बास उसासहि रोकति - (कवि - घनानंद)

सौंधे की बास उसासहिं रोकत, चंदन दाहक गाहक जी कौ ।
नैनन बैरी सो है री गुलाल, अधीर उड़ावत धीरज ही कौ ॥
राग-विराग, धमार त्यों धार-सी लौट परयौ ढँग यों सब ही कौ ।
रंग रचावन जान बिना, 'घनआनँद' लागत फागुन फीकौ ॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

सावन आवन हेरि सखी

सावन आवन हेरि सखी - (कवि - घनानंद)

सावन आवन हेरि सखी,

मनभावन आवन चोप विसेखी ।

छाए कहूँ घनआनँद जान,

सम्हारि की ठौर लै भूल न लेखी ॥

बूंदैं लगै, सब अंग दगै,

उलटी गति आपने पापन पेखी ।

पौन सों जागत आगि सुनी ही.

पै पानी सों लागत आँखिन देखी ॥


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

वैस की निकाई, सोई रितु सुखदाई

वैस की निकाई, सोई रितु सुखदाई - (कवि - घनानंद)

वैस की निकाई, सोई रितु सुखदायी, तामें -

वरुनाई उलहत मदन मैमंत है ।

अंग-अंग रंग भरे दल-फल-फूल राजैं,

सौरभ सरस मधुराई कौ न अंत है ॥

मोहन मधुप क्यों न लटू ह्वै सुभाय भटू,

प्रीति कौ तिलक भाल धरै भागवंत है ।

सोभित सुजान 'घनाआनँद' सुहाग सींच्यौ,

तेरे तन-बन सदा बसत बसंत है ॥


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

वहै मुसक्यानि, वहै मृदु बतरानि, वहै

वहै मुसक्यानि, वहै मृदु बतरानि, वहै - (कवि - घनानंद)

वहै मुसक्यानि, वहै मृदु बतरानि, वहै
लड़कीली बानि आनि उर मैं अरति है।
वहै गति लैन औ बजावनि ललित बैन,
वहै हँसि दैन, हियरा तें न टरति है।
वहै चतुराई सों चिताई चाहिबे की छबि,
वहै छैलताई न छिनक बिसरति है।
आनँदनिधान प्रानप्रीतम सुजानजू की,
सुधि सब भाँतिन सों बेसुधि करति है।।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

लाजनि लपेटि चितवनि

लाजनि लपेटि चितवनि - (कवि - घनानंद)

लाजनि लपेटि चितवनि भेद-भाय भरी

लसति ललित लोल चख तिरछानि मैं।

छबि को सदन गोरो भाल बदन, रुचिर,

रस निचुरत मीठी मृदु मुसक्यानी मैं।

दसन दमक फैलि हमें मोती माल होति,

पिय सों लड़कि प्रेम पगी बतरानि मैं।

आनँद की निधि जगमगति छबीली बाल,

अंगनि अनंग-रंग ढुरि मुरि जानि मैं।


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

राधा नवेली सहेली समाज में

राधा नवेली सहेली समाज में - (कवि - घनानंद)

राधा नवेली सहेली समाज में, होरी कौ साज सजें अतो सोहै ।
मोहन छैल खिलार तहाँ रस-प्यास भरी अँखियान सों जोहै ॥
डीठि मिलें, मुरि पीठि दई, हिय-हेत की बात सकै कहि कोहै ।
सैनन ही बरस्यौ 'घनआनँद', भीजनि पै रँग-रीझनि मोहै ॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

मोसों होरी खेलन आयो

मोसों होरी खेलन आयो - (कवि - घनानंद)

(राग कान्हरौ )

मोसों होरी खेलन आयौ ।
लटपटी पाग, अटपटे बैनन, नैनन बीच सुहायौ ॥
डगर-डगर में, बगर-बगर में, सबहिंन के मन भायौ ।
'आनँदघन' प्रभु कर दृग मींड़त, हँसि-हँसि कंठ लगायौ ॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

मीत सुजान अनीत करौ जिन

मीत सुजान अनीत करौ जिन - (कवि - घनानंद)

सवैया

 मीत सुजान अनीत करौ जिन, हाहा न हूजियै मोहि अमोही।
डीठि कौ और कहूँ नहिं ठौर फिरी दृग रावरे रूप की दोही।
एक बिसास की टेक गहे लगि आस रहे बसि प्रान-बटोही।
हौं घनआनँद जीवनमूल दई कित प्यासनि मारत मोही।। 9 ।।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

भोर तें साँझ लौ कानन ओर निहारति

भोर तें साँझ लौ कानन ओर निहारति - (कवि - घनानंद)

सवैया

भोर तें साँझ लौ कानन ओर निहारति बावरी नेकु न हारति।
साँझ तें भोर लौं तारनि ताकिबो तारनि सों इकतार न टारति।
जौ कहूँ भावतो दीठि परै घनआनँद आँसुनि औसर गारति।
मोहन-सोहन जोहन की लगियै रहै आँखिन के उर आरति।। 6 ।।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

भए अति निठुर

भए अति निठुर - (कवि - घनानंद)

भए अति निठुर, मिटाय पहचानि डारी,

याही दुख में हमैं जक लागी हाय हाय है।

तुम तो निपट निरदई, गई भूलि सुधि,

हमैं सूल सेलनि सो क्योहूँन भुलाय है।

मीठे मीठे बोल बोलि ठगी पहिलें तौ तब,

अब जिय जारत कहौ धौ कौन न्याय है।

सुनी है कै नाहीं, यह प्रगट कहावति जू,

काहू कलपायहै सु कैसे कल पायहै॥


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

बैस नई, अनुराग मई

बैस नई, अनुराग मई - (कवि - घनानंद)

बैस नई, अनुराग मई, सु भई फिरै फागुन की मतवारी ।
कौंवरे हाथ रचैं मिंहदी, डफ नीकैं बजाय रहैं हियरा रीन ॥
साँवरे भौंर के भाय भरी, 'घनाआनँद' सोनि में दीसत न्यारी ।
कान्ह है पोषत प्रान-पियें, मुख अंबुज च्वै मकरंद सी गारी ॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

बहुत दिनान के अवधि-आस-पास परे

बहुत दिनान के अवधि-आस-पास परे - (कवि - घनानंद)

बहुत दिनान के अवधि-आस-पास परे,
खरे अरबरनि भरे हैं उठि जान कौ।
कहि कहि आवन सँदेसो मनभावन को,
गहि गहि राखत हैं दै दै सनमान कौ।
झूठी बतियानि की पत्यानि तें उदास ह्वै कै,
अब न घिरत घनआनँद निदान कौ।
अधर लगै हैं आनि करि कै पयान प्रान,
चाहत चलन ये सँदेसौ लै सुजान कौ॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

बरसै तरसै सरसै अरसै न्

बरसै तरसै सरसै अरसै न् - (कवि - घनानंद)

बरसैं तरसैं सरसैं अरसैं न, कहूँ दरसैं इहि छाक छईं।
निरखैं परखैं करखैं हरखैं उपजी अभिलाषनि लाख जईं।
घनआनँद ही उनए इनि मैं बहु भाँतिनि ये उन रंग रईं।
रसमूरति स्यामहिं देखत ही सजनी अँखियाँ रसरासि भईं॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

प्रेम को महोदधि अपार

प्रेम को महोदधि अपार - (कवि - घनानंद)

प्रेम को महोदधि अपार हेरि कै, बिचार,
बापुरो हहरि वार ही तैं फिरि आयौ है।
ताही एकरस ह्वै बिबस अवगाहैं दोऊ,
नेही हरि राधा, जिन्हैं देखें सरसायौ है।
ताकी कोऊ तरल तरंग-संग छूट्यौ कन,
पूरि लोक लोकनि उमगि उफ़नायौ है।
सोई घनआनँद सुजान लागि हेत होत,
एसें मथि मन पै सरूप ठहरायौ है॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

प्रीतम सुजान मेरे हित के

प्रीतम सुजान मेरे हित के - (कवि - घनानंद)

कवित्त

प्रीतम सुजान मेरे हित के निधान कहौ
कैसे रहै प्रान जौ अनखि अरसायहौ।
तुम तौ उदार दीन हीन आनि परयौ द्वार
सुनियै पुकार याहि कौ लौं तरसायहौ।
चातिक है रावरो अनोखो मोह आवरो
सुजान रूप-बावरो, बदन दरसायहौ।
बिरह नसाय, दया हिय मैं बसाय, आय
हाय ! कब आनँद को घन बरसायहौ।। 12 ।।



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

पूरन प्रेम को मंत्र

पूरन प्रेम को मंत्र - (कवि - घनानंद)

पूरन प्रेम को मंत्र महा पन, जा मधि सोधि सुधारि है लेख्यौ।
ताही के चारू चरित्र बिचित्रनि यौं पचि कै राचि राखि बिसेख्यौं
ऎसो हियो-हित-पत्र पवित्र जु आन कथा न कहूँ अवरेख्यौ।
सो घनआनँद जान, अजान लौं टूक कियो पर बाँचि न देख्यौ॥



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

पीरी परि देह छीनी

पीरी परि देह छीनी - (कवि - घनानंद)

पीरी परी देह छीनी, राजत सनेह भीनी,

कीनी है अनंग अंग-अंग रंग बोरी सी ।

नैन पिचकारी ज्यों चल्यौई करै रैन-दिन,

बगराए बारन फिरत झकझोरी सी ॥

कहाँ लौं बखानों 'घनआनँद' दुहेली दसा,

फाग मयी भी जान प्यारी वह भोरी सी ।

तिहारे निहारे बिन, प्रानन करत होरा,

विरह अँगारन मगरि हिय होरी सी ॥


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org