हिन्दी साहित्य काव्य संकलन: गणेश गम्भीर
गणेश गम्भीर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गणेश गम्भीर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 मार्च 2012

ये शौक क्या कि पहले कोई गम तलाशिए

ये शौक क्या कि पहले कोई गम तलाशिए - (कवि - गणेश गम्भीर)

ये शौक क्या कि पहले कोई गम तलाशिये,
फिर ज़ख्मे दिल के वास्ते मलहम तलाशिये!
फसले तबाह करता है रोना फिजूल का,
रोना है गर तो बढियाँ सा मौसम तलाशिये!
साया भी अपना साथ नहीं देता है सदा,
कैसे कहूँ मैं आपसे हमदम तलाशिये !
इंसानियत का कुम्भ लगे जिसके तट के पास,
रोटी का भूख से वही संगम तलाशिये!
बदलाव के जुलूस से मत दूर भागिए,
आते हुए ज़माने का परचम तलाशिये!
किसके लहू का जोश शहर कि रंगों में है,
आखें हैं आज गाँव कि क्यों नम, तलाशिये!


सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org

ठंडी ठंडी फुहार चेहरे पर

ठंडी ठंडी फुहार चेहरे पर - (कवि - गणेश गम्भीर)

ठंडी ठंडी फुहार चेहरे पर
आ गयी है बहार चेहरे पर

एक संदेह सर उठता है ,
रंग आये हजार चेहरे पर !

झुर्रिया चादर है फूलो की ,
बन गयी एक मजार चेहरे पर

लाश पाई गयी सुधारो की,
दाग थे बेशुमार चेहरे पर!

आज गम्भीर लिख ही डालेगा ,
अपने सारे विचार चेहरे पर !



सभी रचनायें देखने के लिये क्लिक करें
http://www.hindisahitya.org